जेसीआई ग्वालियर द्वारा पंचम कार्यकारिणी सभा एवं ‘रिमार्केबल’ आयोजित
Jun 10 2026
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा एक निजी होटल में पंचम कार्यकारिणी सभा एवं कपल ट्रेनिंग ‘रिमार्केबल’ का आयोजन किया गया। जिसमें मुकेश थिरानी नेशनल ट्रेनर द्वारा ऐसा अनुभव जो लोगों को याद रहे को आधार बनाकर ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग में बताया गया कि आज हम ग्राहक-प्रधान बाजार में कार्य कर रहे हैं। ग्राहक ही राजा है। वर्ष 1947 से 1980 तक भारत मुख्यत: विक्रेता-प्रधान बाजार था, जहाँ ग्राहकों के पास विकल्प कम थे और विक्रेताओं का दबदबा था। आज परिस्थितियाँ पूरी तरह बदल चुकी हैं। लगभग हर उत्पाद और सेवा के अनेक विक्रेता उपलब्ध हैं। बाजार अब विक्रेता-प्रधान से ग्राहक-प्रधान बन चुका है।
आज के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में केवल ग्राहक संतुष्टि पर्याप्त नहीं है। हमें ग्राहकों को प्रसन्न एवं प्रभावित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। ग्राहक को प्रसन्न करना अर्थात उसकी अपेक्षाओं से बढक़र अनुभव प्रदान करना। इसकी शुरुआत विनम्र व्यवहार, उसकी आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुनने तथा सहज एवं सुखद लेन-देन सुनिश्चित करने से होती है। दो घंटे की कार्यशाला मुकेश थिरानी, सेल्स, सॉफ्ट स्किल्स एवं बिहेवियरल कोच द्वारा संचालित की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित किया गया। टीमों के लिए रोचक प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सर्वश्रेष्ठ एवं द्वितीय सर्वश्रेष्ठ टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के विजय अग्रवाल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर संस्था से प्रकाश लोकवानी, मानव मेहरा, वरुण अग्रवाल, नीलेश बिंदल, आनंद शर्मा,दीपांश गुप्ता, कपिल अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रभारी उपाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक अम्बर मित्तल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









