जेडी इंस्टिट्यूट का एनुअल फैशन अवार्ड वरिष्ठ समाज सेवी मुक्तेश जैन के मुख्यातिथ्य में संपन्न

Jun 10 2026

ग्वालियर। जेडी इंस्टिट्यूट ऑ$फ फैशन एंड टेक्नोलॉजी का एनुअल फंक्शन अवॉर्ड 2026 कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंथी थेगड़ी सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व सहसंयोजक एवं श्रीराम हिंदू सेना के प्रदेश महामंत्री मुक्तेश जैन थे। इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि आज के कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं, इसी प्रकार संस्था का नाम रोशन करें जिससे ग्वालियर नहीं पूरे देश में संस्था का नाम गर्वित हो सके।
इस अवसर पर जेडी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मनोज बंसल एवं श्रीमती आंचल बंसल तथा प्रदेश के कैबिनेट ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भतीजे सूर्य प्रताप सिंह तोमर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गुड्डू बारसी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था द्वारा मुक्तेश जैन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।