नि:शुल्क सिलाई एवं हस्तकला प्रशिक्षण शिविर 15 जून से
Jun 09 2026
ग्वालियर। सतीश मेमोरियल समिति की श्रीमती आशा मगोन एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि, एआई के युग में स्वावलंबी महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाये एवं जागृत करने के लिए सिलाई कढ़ाई हस्तकला का प्रशिक्षण ग्रीष्मकालीन विशेष शिविर 15 जून से 58 बजरंग द्वार पारदी मुहल्ला शिंदे की छावनी लश्कर में शुभारंभ किया जा रहा है। बेरोजगारी और प्रतिस्पर्धा के युग में बचपन से घर परिवार में मिलने वाले हस्त कौशल गुना का विकास मशीनीकरण के युग के चलते समाप्त हो रहा है। वही एआई के आने पर बच्चों की कुशाग्र बुद्धि बनाने से वंचित होना दुर्भाग्यपूर्ण है बालिकाओं एवं महिलाओं के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सतीश मेमोरियल शिक्षा समिति द्वारा गरीब एवं मध्यवर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। संस्था द्वारा प्रशिक्षित बालिकाओं एवं महिलाओं को शासन से प्रमाण पत्र एवं स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दिलवाये जाने का भी प्रयास करेगी। इच्छुक बालिकाएं एवं महिलाएं नि:शुल्क पंजीयन कराएं। पंजीयन 11 जून से सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रोज किये जायेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर -9425753617, 8085494603 पर संपर्क कर सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









