देश में चल रहे ज्वलंत मुद्दों पर हुई चाय पर चर्चा
Jun 09 2026
ग्वालियर। चाय पर चर्चा इस बार शताब्दीपुरममें समर्पण अकैडमी पर संपन्न हुई। इस चर्चा में छात्रों, शिक्षकों, समाजसेवियो, भूतपूर्व सैनिकों तथा आमजन के बीच देश में चल रहे अलग-अलग प्रकार के विषयों पर चाय पर चर्चा में अपने विचार रखें। आज चाय की चर्चा में एक बात स्पष्ट हुई, छात्र हो, युवा हो, शिक्षक हो, आमजन हो, प्रत्येक व्यक्ति देश में चल रही घटनाओं से थोड़ा चिंतित तो है। लेकिन एक तरफ छात्रों के मन में युवा जोश भी है कुछ करने की क्षमता भी है आज चाय की चर्चा में एक छात्र के द्वारा जब यह कहा गया कि जब 15 साल का एक युवा वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट टीम में सेलेक्ट हो सकता है तो फिर मेहनत से सब कुछ संभव है।
भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा आर्मी की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने अनुभव के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। चाय पर चर्चा में उपस्थित समाजसेवियों के द्वारा ग्वालियर शहर के सभी छात्रों को यह विश्वास दिलाया गया आप अपनी मेहनत करिए यदि कोई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर है तो सभी समाज सेवी मिलकर निश्चित रूप से उसका सहयोग करेंगे। चाय की चर्चा में उपस्थित शिक्षकों के द्वारा छात्रों को निरंतर अध्ययन करने की सलाह दी साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया पर प्रसारित होने वाली नकारात्मक खबरों से दूर रहने की सलाह दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









