एआई+ स्मार्टफोन ने नोवा2 नियो और प्रो की लॉन्च को ओपन ट्रायल में बदला

Jun 08 2026

ग्वालियर। भारतीय स्मार्टफोन उद्योग में अपनी तरह की पहली पहल करते हुए एआई+ स्मार्टफोनने घोषणा की है कि वह अपने आगामी नोवा2 नियो और नोवा2 प्रोस्मार्ट फोन को बिक्री शुरू होने से पहले ही देशभर के रिव्यूअर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, पत्रकारों और टेक्नोलॉजी समुदाय के सदस्यों को उपलब्ध कराएगा, ताकि वे इन डिवाइसेज़ की खुलकर समीक्षा कर सकें और अपनी निष्पक्ष राय दे सकें। ऐसे समय में जब उद्योग आमतौर पर लॉन्च इवेंट्स पर केंद्रित रहता है, एआई+ स्मार्टफोन ने अलग रास्ता चुना है, जहाँ प्रचार से पहले संवाद, बिक्री से पहले फीडबैक और मार्केटिंग से पहले उपभोक्ताओं को महत्व दिया जा रहा है।
एआई+ स्मार्टफोन के माधव शेठ ने कहा, ऐसे समय में जब प्रोडक्ट लॉन्च के साथ अक्सर पहले से तय और नियंत्रित संदेश पेश किए जाते हैं, एआई+ एक अलग सोच के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें लॉन्च के दिन की मार्केटिंग से ज्यादा उपभोक्ताओं के हित को प्राथमिकता दी जाती है। हमें सिर्फ तारीफ नहीं चाहिए, बल्कि उपयोगकर्ताओं के हित में ईमानदार और निष्पक्ष फीडबैक चाहिए। 
कंपनी की ओर से किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं होगी। न कोई रिव्यू गाइडलाइन होगी, न पहले से तय संदेश और न ही कोई नियंत्रित लॉन्च अनुभव। सबसे खास बात यह है कि जब तक समीक्षकों को अपनी राय साझा करने के लिए सात दिन का समय नहीं मिल जाता, तब तक ये स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।