कॉम्बिंग गश्त में 270 बदमाशों को हवालात पहुंचाकर 297 गुंडे व हिस्टीशीटर चेक किए
Jun 08 2026
ग्वालियर। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बीती रात कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान जो भी बदमाश जिस हालत में पुलिस को मिला उसे उठा लाई। इस दौरान कई बदमाशों ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया, लेकिन पहले से अलर्ट पुलिस ने किसी को मौका नहीं दिया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने जिले भर से 270 बदमाशों को पकडक़र हवालात पहुंचाया, इस दौरान करीब 297 गुंडे व हिस्टीशीटर चेक किए।
आमजन चैन से रहें और बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे, इसके लिए बीती रात जिले में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने उन बदमाशों को पकड़ा जो कई सालों से पुलिस को चकमा दिए हुए थे। वहीं पुराने गैंगस्टरों और बदमाशों को पुलिस ने चेक कर उनकी जानकारी जुटाई, जिससे वह पुन: वारदातों में शामिल न होने पाए।
बीती रात दस बजे से एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी अपने बल के साथ इलाके में निकले और पैदल गश्त किया। इस दौरान जो भी संदेही दिखा, उसे रोका गया और उससे पूछताछ की। वहीं इलाके के लोगों से भी बातचीत की गई, जिससे उस क्षेत्र में होने वाली अनैतिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया।
कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने जिले में कुल 270 बदमाशों को पकड़ा है, जिसमें 126 स्थाई और 144 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े। साथ ही 154 गुण्डा एवं 143 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया।
देर रात जैसे ही एसएसपी श्री सिंह गश्त की कार्रवाई का जायजा लेने के लिए फील्ड में आए तो गश्त में निकले अफसरों और जवानों का एक्शन शुरू हो गया। वहीं एएसपी अनु बेनीवाल, विदिता डागर, सुमन गुर्जर और जयराज कुबेर गश्त की मॉनिटरिंग की।
एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि जनता चैन से रहें और बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे, इसके लिए पुलिस का यह अभियान लगातार चलेगा। बीती रात चले अभियान में पुलिस ने कुल 270 बदमाशों को पकड़ा है, 297 गुंडे व हिस्टीशीटर चेक किए हैं। इसके साथ ही अब पैदल गश्त सहित अन्य ऐसी गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे बदमाशों में खौफ रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









