साढ़े चार साल की आर्या ने सुनाए धारा प्रवाह श्लोक

Jun 08 2026

समारोह का एक आकर्षण फतेहपुर उत्तर प्रदेश की साढ़े चार साल की बालिका आर्या अग्रवाल रही। इस उम्र में करीब एक हजार श्लोक कंठस्थ करने के लिए कई मंचों पर सम्मानित आर्या ने मंच पर करीब पंद्रह मिनट तक धारा प्रवाह श्लोक सुनाए तो सभागार तालियों से गूंज उठा। इसमें शिव स्तुति, भगवद् गीता, शिव तांडव स्त्रोत का पाठ शामिल था। मंच पर आर्या का अतिथियों ने स्वागत किया। आर्या के साथ उनकी मां आकांक्षा और पिता मयंक अग्रवाल भी थे।