1984 के दंगों में शहीद हुए सिखों को किया याद

Jun 08 2026

ग्वालियर। फूलबाग गुरुद्वारे में सिक्ख फोरम ने 1984 के अकाल तख्त अमृतसर में हुए कत्लेआम में शहीद हुए पुरुष महिलाए व बच्चो के लिए सिक्ख समाज द्वारा अरदास कर शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एचएस कोचर, गुरचरण सिंह, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, गुरचरण सिंह, कुलवंत सिंह रनदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह सचदेवा मौजूद रहे।
गुरु अर्जुन देव का 420वां शहीदी पर्व 18 जून को
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, बिरला नगर हजीरा में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का 420वां शहीदी पर्व 18 जून को मनाया जाएगा। गुरु सिंह सभा सेवा संभाल समिति के मुख्य सेवादार वीर सिंह ने बताया, 12 जून से सप्ताह पाठ साहिब का शुभारंभ होगा, जबकि 18 जून को सुबह 8 बजे भोग सप्ताह पाठ साहिब संपन्न होगा। इसके बाद सुबह 9 बजे से मीठे जल की छबील का आयोजन किया जाएगा। समिति ने संगत से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।