बच्चों को समय समय पर प्रोत्साहित करना जरूरी:समीक्षा गुप्ता

Jun 08 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा तीन दिवसीय विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न आयोजन किये गये थे। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी विजेताओं एवम् उप विजेता टीम का पुरस्कार वितरण समारोह  दीनदयाल सिटी मॉल के फूड कोर्ट थर्ड में किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता उपस्थित थी।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि समय-समय पर बच्चों को प्रोत्साहित करना भी जरूरी है इससे उनका मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम में डाइंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व अंय को सत्वांना पुरस्कार देकर विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के डॉ मनीष रस्तोगी धीरज गोयल अशोक जैन आदि उपस्थित थे।