नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर में हजारों लोगों ने लाभ प्राप्त किया

Jun 07 2026

ग्वालियर। समाजसेवी अनंत शर्मा द्वारा अपने पिता शिवकुमार शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा भाव के साथ आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को करौली माता मंदिर, महलगांव पर किया गया। शिविर में क्षेत्र सहित आसपास के हजारों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर के दौरान लगभग १२०० मरीजों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयों एवं चश्मों का वितरण भी किया गया। वहीं समाजहित में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में महापौर शोभा सिकरवार, जड़ेरुआ सरकार महाराज एवं जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
इस अवसर पर समाजसेवी अनंत शर्मा ने कहा कि उनके पिता श्री शिवकुमार शर्मा के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि  च्सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और हम जीवन पर्यंत इसी सेवा पथ पर चलते रहेंगे। च्शिविर के आयोजन में क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।