विप्रा संगिनियों ने निभाया सामाजिक दायित्व, बांटे शरबत और सकोरे

Jun 07 2026

ग्वालियर। पुरुषोड्डाम मास के अवसर पर विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा सिटी सेंटर में जनसेवा हेतु शीतल जल, शरबत तथा पक्षियों के लिए दाना एवं सकोरे वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की संस्थापिका डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान आमजन, मरीजों, उनके परिजनों तथा राहगीरों को राहत पहुंचाने और सेवा भाव का संदेश देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम की व्यवस्था राजरानी शर्मा एवं शिवानी चतुर्वेदी ने संभाली। दीप्ति शर्मा ने बिस्किट वितरण किया। वहीं शैलजा मिश्रा और ज्योति शर्मा ने पक्षियों के लिए दाना एवं सकोरे भेंट किए, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को दाना-पानी उपल?ध हो सके। इस अवसर पर सीमा दुबे, नीतू उपमन्यु, अर्चना शर्मा, कृष्णा विश्राम शर्मा, मंजू शर्मा, सपना पाराशर, किरण मिश्रा, रंजना गर्ग, सुमन शर्मा, मनु, गनु, कल्पना पाठक, ममता शर्मा सहित अनेक विप्रा संगिनियां उपस्थित रहीं।