सडक़ पर पसरे बिल्डिंग मटेरियल से यातायात हुआ बाधित

Jun 07 2026

भितरवार। नगर के मुख्य मार्ग पर पसरा बिल्डिंग लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बाजार में सडक़ पर रखे मटेरियल से जाम के हालात पैदा हो गए हैं। आवागमन बाधित होते देख एक रहवासी ने तंज कसते हुए कहा कि किसी गरीब का बिल्डिंग मटेरियल होता तो उसे नगर परिषद जप्त कर लेती। बीच सडक़ पर फैली भवन निर्माण सामग्री को लेकर स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से वाहन रेंग रेंग कर गंतव्य की ओर निकल रहे हैं। वाहन चालकों में भवन निमताओं एवं प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है। जानकारी के अनुसार नगर मुख्य बाजार में जनपद मार्केट के पास मेन रोड पर किसी व्यक्ति की भवन निर्माण सामग्री फैली है। सडक़ पर रखा गिट्टी,रेत सीमेंट से यातायात बाधित हो गया है। अपने गंतव्य की ओर निकल रहे दोपहिया एवं चार पहिया वाहन सडक़ पर फैली भवन निर्माण सामग्री से रेंग रेंग कर आगे निकल रहे हैं। 
बिल्डिंग मटेरियल की वजह से रविवार को बाजार में जाम के हालात देखने को मिले मार्ग की एक साइड वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। लोगों को दूसरी साइड से निकलना पड़ा। वहीं सडक़ पर पसरी भवन निर्माण सामग्री को देख लोगों द्वारा दुर्घटना की आशंका व्यक्त की है। लोगों का कहना है। कि सडक़ पर लगे रेत,गिट्टी के ढेर पर चढक़र रात के अंधेरे में वाहन अनियंत्रित होकर गिर सकते हैं। अगर समय रहते स्थानीय निकाय ने इन बिल्डिंग मटेरियल के ढेरों को नहीं हटवाया तो कभी भी बढ़ी घटना घटित हो सकती है। वहीं मुख्य बाजार में सडक़ पर पसरे बिल्डिंग मटेरियल को देख एक व्यक्ति ने तंज कसते हुए कहा कि किसी गरीब का  मटेरियल होता तो स्थानीय निकाय उसे जप्त कर लेती है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नगर में सडक़ पर बिल्डिंग मटेरियल रखने बालों के खिलाफ स्थानीय निकाय ने कार्रवाई करते हुए मटेरियल जप्त किया था।