पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करें:लाखन सिंह
Jun 07 2026
भितरवार। सत्ताधारी दल भाजपा की जन विरोधी नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराएं,अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ें। पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करें यह बात पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों से कही। भितरवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नगर के रेस्ट हाउस पर कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव मुख्य अतिथि थे। जिन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि देश एवं प्रदेश में परिवर्तन की लहर शुरू हो रही है। सभी कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उत्साहित होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें।
वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला एवं युवा वर्ग के हितों की आवाज रही है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों एवं विचारधारा बखान करें। संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार कर कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बनाया जाए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जनता परेशान है। सभी कार्यकर्ता इन मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से उठाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करें। वहीं बैठक के बाद पूर्व मंत्री श्री यादव ने भितरवार ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पपेंद्र राजे, रामबली सिंह कमरिया आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









