कैट: मुकेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष, रामकुमार गोयल महामंत्री, नितिन गोयल कोषाध्यक्ष बनें
Jun 07 2026
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर कैट की सत्र २०२६-२८ के नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। १९ सदस्यीय संस्थापक सदस्यों की कोर टीम ने तीनों पदों पर २ एवं ३ व्यक्तियों का पैनल बनाया था, जिसे कोर टीम की बैठक में मनोनयन कर घेाषित किया गया। जिला संयोजक दिलीप पंजवानी ने सभी सदस्यों के नाम एकत्रित किये और पूर्ण निष्पक्षता के साथ अध्यक्ष पद पर मुकेश अग्रवाल (मारवाड़ी) को चयनित किया गया। उल्लेखनीय है कि अग्रवाल अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े है। विश्व हिन्दू परिषद, वैश्य फाउंडेशन, रोटरी अंतर्राष्ट्रीय, अग्रवाल मारवाड़ी समाज मुरार के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र महाराजपुरा में व्यवसाय एवं एसोसिएशन में उपाध्यक्ष है। कैट के जिला महामंत्री के रूप में जीवाजी क्लब, चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी के सदस्य रहे रामकुमार गोयल को सदस्यों ने मनोनीत किया। कोषाध्यक्ष के रूप में नितिन गोयल (संजय कॉम्पलेक्स) का चयन किया गया। पदाधिकारियों के मनोनयन पर रवि गुप्ता, दीपक पमनानी, मयूर गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत किया। संचालन दिलीप पंजवानी ने किया एवं आभार प्रदर्शन यूथ विंग अध्यक्ष अंशुल तपा द्वारा माना गया। कैट की मनोनयन सभा में लगभग ५० से अधिक कोर सदस्य उपस्थित थे और सभी ने नई टीम का पुष्पहारों से स्वागत किया और आगामी समय में कैट को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने के लिये संकल्प दोहराया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









