समर कैंप में योग सत्र बच्चों ने अपनाए स्वस्थ जीवन के सूत्र

Jun 07 2026

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में उन्नीसवें दिवस विश्व योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को योग के महत्व से अवगत कराना और उन्हे मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना था, इस सत्र में बच्चों ने विभिन्न आसानों और प्राणायाम का अभ्यास किया, जिसमें ३८ बच्चो ने सक्रिय रूप से भाग लेकर योगासान, प्राणायाम तथा ध्यान के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किये।
योगा सत्र के दौरान बच्चों ने प्राणायाम का अभ्यास किया जिसमें सुरभ आसन, ब्रजासन, अध्वन आसन वृक्षासन, चक्रासन आदि प्राणायाम शामिल थे, साथ ही ध्यान का अभ्यास भी किया, जिससे उन्हे अपने मन को शांत और केंद्रित करने में मदद मिली, बच्चों ने कमलासन जैसे आसन का भी अभ्यास किया। योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक ऋषिकेश वशिष्ठ द्वारा किया गया, जिन्होंने बच्चों को अनुलोम-विलोम, ओमकार चांडिल, हास्य योग तथा ध्यान जैसी तकनीकों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि यह मन को एकाग्र कर चिंता एवं तनाव को दूर करने का प्रभावशाली माध्यम भी है।
इस अवसर पर विवेक कुमार सोनी प्रबंधक शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ने कहा कि च्बच्चों में योग के प्रति रूचि और जागरूकता बढ़ाना हमारा मुख्य उद्देश्य था, आज के समय में जब बच्चें मोबाइल और टी.वी. की दुनिया में अधिक समय बिता रहे हैं, योग उन्हे मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रखने का एक प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर अनीता औडिय़ा, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, आशा चौबे आदि उपस्थित थे।