बजरंग भक्त मंडल ने १५६० किलो हरे चारे की सेवा

Jun 07 2026

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा गौसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए इस सप्ताह भी व्यापक स्तर पर गौभोग सेवा का आयोजन किया गया। मंडल के सदस्यों और प्रबुद्ध दानदाताओं के अनुकरणीय सहयोग से इस हफ्ते गौवंश के लिए कुल १५६० किलोग्राम हरे चारे की सेवा समर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि बजरंग भक्त मंडल पिछले साढ़े छ: वर्षों से बिना रुके निरंतर इस पुनीत कार्य को पूरी निष्ठा के साथ कर रहा है।इस सप्ताह आयोजित हुई सेवा में समाज के विभिन्न वर्गों और दानदाताओं का भरपूर आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। मंडल की ओर से सहयोग राशि प्रदान करने वाले प्रबुद्ध सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। 
इस सप्ताह की सेवा में मुख्य रूप से रविन्द्र गुप्ता, रजत अग्रवाल, सुश्री अदिति, अंकित तिवारी, केके राठी, सार्थक मॉर्निंग फ्रेंड्स ग्रुप, राहुल गर्ग, आशु बंसल, राकेश बंसल, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, संजय श्रीवास्तव, संतोष शिवहरे एवं कमलेेेश बाबू मंगल आदि का विशेष आर्थिक योगदान रहा। गौभोग सेवा के दौरान न केवल आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि मंडल के सदस्यों ने खुद उपस्थित रहकर शारीरिक रूप से श्रमदान भी किया। बजरंग भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले साढ़े छ: साल से चल रही यह सेवा आमजन के सहयोग और जीव दया की भावना के कारण ही संभव हो पाई है। मंडल भविष्य में भी इस सेवा कार्य को इसी तरह निरंतर और बड़े पैमाने पर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 
आज की सेवा और श्रमदान कार्यक्रम में आशीष मंगल, राकेश मंगल, हरीश अग्रवाल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, कमल सिंह गर्ग, दीपक शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राजीव जादौन, भानु राजपूत, मनोहर लाल कक्कड़, दीपक भाटिया, शैलेश श्रीवास्तव, नरेश भटकर, विवेक सक्सेना, अजय शर्मा, संजीव वर्मा, सुभाष, सुवोध गर्ग, अजय भालेराव एवं मनोज यादव सहित मंडल के अनेक समर्पित सदस्य उपस्थित रहे।