केन्द्रीय मंत्री गडकरी से मिलकर सांसद कुशवाह ने विकास परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी दिलाने का किया आग्रह
Jun 04 2026
ग्वालियर। ग्वालियर क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मुला$कात की। उन्होंने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी से भेंट कर ग्वालियर अंचल से जुड़ी महत्वपूर्ण सडक़ एवं अधोसंरचनागत विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत मांग-पत्र सौंपा।
सांसद श्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाए। उन्होंने विशेष रूप से ग्वालियर-भिंड-इटावा फोर-लेन मार्ग की शीघ्र स्वीकृति, डबरा वेस्टर्न बायपास की डीपीआर तैयार कर परियोजना को गति देने एवं ग्वालियर के पुराने बायपास के दोनों ओर सर्विस रोड के निर्माण की मांग रखी। साथ ही ग्वालियर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के स्वीकृत कार्यों के भूमिपूजन एवं शिलान्यास के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध भी किया।
सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्वालियर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होगी। साथ ही व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से ग्वालियर-भिंड-इटावा फोर-लेन मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और आवागमन में लगने वाला समय कम होगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद श्री कुशवाह द्वारा प्रस्तुत मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया तथा संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति एवं आवश्यक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्वालियर जिले के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की जनता को लंबे समय से अपेक्षित सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









