फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विश्व पर्यावरण का दिया संदेश

Jun 04 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय महोत्सव विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। असी क्रम में पर्यावरण थीम पर जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और निर्णायकों को दिल जीता यहां।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजन प्रात: 11 से स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल $फूड कोर्ड आयोजित किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डॉ शिखा क_ल थी। उन्होंने कहा की बच्चों के माध्यम से पर्यावरण को सुधारने का संदेश दिया जा रहा है। आयोजन पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया था और इसमें जो भी प्रतिभागी विजेता एवम् उपविजेताओं होंगे उन्हें पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा बाकी सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
आज बाल भवन पर पौधा वितरण होगा
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा वितरण गमले सहित का आयोजन बाल भवन रूप सिंह स्टेडियम के सामने किया जायेगा प्रात: 7 बजे से किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की आज के इस आयोजन में अशोक जैन, डाक्टर मनीष रस्तोगी धीरज गोयल, ने आयोजन का लाभ उठाने का आग्रह किया है।