बच्चों ने चित्र के माध्यम से उकेरा पर्यावरण कैसे सुरक्षित रखें

Jun 03 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के दो दिन पूर्व तीन विभिन्न वर्गों में डाइंग प्रतियोगिता सुबह 10 बजे डीडी मॉल $फूड कोर्ट में आयोजित की गई। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में तीन आयु वर्ग रहें, वर्ग ए में 5 साल से 8 साल के प्रतिभागी शामिल हूये इसमें बच्चे अपने मनपसंद विषय पर चित्रांकन बनाया। वर्ग बी में 9 साल से 14 तक के प्रतिभागी शामिल हूये। इसमें बच्चों को पर्यावरण सुरक्षित विषय पर चित्रांकन बनाया एवम् वर्ग सी में 15 साल से ऊपर के प्रतिभागियों ने भी पर्यावरण कैसे सुरक्षित हो पर चित्रांकन किया। डॉ शिखा क_ल ने बताया की निर्णयको द्वारा सभी भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र वितरण किये और शुभकामनाएं प्रेषित की गई। आयोजन में देखते ही देखते 100 बच्चे एकत्रित हुए, ड्राइंग शीट पर प्रतियोगी ने अपना नाम और उम्र लिखकर ही स्वयं रजिस्ट्रेशन किया। तीनों वर्ग में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कारों के साथ सभी भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिये गये।
आज 4 जून को होगी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के एक दिन पूर्व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल मेन रोड पर प्रात: 10 :30 बजे आयोजित किया जाएगा इसमें 4 साल से 8 साल तक के बच्चों के लिए वर्ग एवं वर्ग बी में 9 साल से 14 साल के बच्चे भाग ले सकेंगे आयोजित किया जाएगा इसमें बच्चों को पर्यावरण थीम पर आधारित तैयार होकर आना होगा यह जानकारी संस्था की मुख्य संयोजिका डॉ शिखा क_ल ने जानकारी दी।