कलेक्टर श्रीमती चौहान ने संभागीय पशु चिकित्सालय परिसर पहुँचकर, सेंटर खोलने के दिए निर्देश
Jun 03 2026
ग्वालियर। ग्वालियर में पशुओं के उपचार के लिये अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘केयर एण्ड वेलनेस सेंटर’ खोलने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गत 4 मई को ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित हुए राज्य स्तरीय पशुपालक एवं दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में यह वेलनेस सेंटर खोलने की घोषणा की थी। ग्वालियर में हेमसिंह की परेड स्थित संभागीय पशु चिकित्सालय का उन्नयन ‘केयर एण्ड वेलनेस सेंटर’ के रूप में किया जायेगा। जिसमें पशुपालकों को अपने पशुधन के स्वास्थ्य एवं उपचार की अत्याधुनिक सुविधायें उपलब्ध होंगीं।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार को हेमसिंह की परेड स्थित संभागीय पशु चिकित्सालय पहुँचकर ‘केयर एण्ड वेलनेस सेंटर’ के निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पीआईयू व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय बनाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप इस सेंटर की प्रोजेक्ट रिपोर्ट व प्राक्कलन तैयार कर जल्द से जल्द शासन को भेजें। कलेक्टर ने कहा कि प्रोजेक्ट में पशु चिकित्सा के लिये भवन, रैम्प, पशुपालकों के लिये वेटिंग रूम, रैम्प, पशु चिकित्सा के लिये अत्याधुनिक उपकरण इत्यादि शामिल करें।
भ्रमण के दौरान उन्होंने संभागीय पशु चिकित्सालय के एक्सरे, अल्ट्रासोनोग्राफी व शल्यचिकित्सा कक्ष इत्यादि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल के सभी उपकरण सुचारू रहें। उपकरणों की समय से सर्विस कराई जाए। चिकित्सालय परिसर में बने ऐसे भवन जो अभी उपयोग में लिए नहीं जा रहे हैं उनमें आवश्यक कार्य कराकर मेला परिसर में स्थित पशु चिकित्सा इकाई को स्थानांतरित कराने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। साथ ही यहां बनाए गए गेस्ट हाउस का उपयोग करने पर भी बल दिया। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने यह भी निर्देश दिए कि पशु चिकित्सालय में पदस्थ सभी चिकित्सक व स्टाफ समय पर उपस्थित हो। साथ ही निर्धारित समय के बाद ही कार्यालय छोडें। उन्होंने इसके लिये चिकित्सालय परिसर में ई-अटेंडेंस व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती जुही गर्ग, उप संचालक पशुपालन डॉ. उमेश दांतरे एवं पीआईयू के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









