शिंदे की छावनी में फिर धंसी सडक़, सीवर लाइन फूटी
Jun 02 2026
ग्वालियर। सडक़ों के धंसने का सिलसिला जारी है। विगत रोज चेतकपुरी में सडक़ धंसने के बाद मंगलवार को शिंदे की छावनी की मुख्य सडक़ पर जमीन धंस गई। इससे सीवर लाइन फूट गई और सडक़ किनारे करीब पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस घटना से स्थानीय लोग नाराज हैं, और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
यह घटना मंगलवार को शिंदे की छावनी की मुख्य सडक़ पर हुई। अचानक जमीन धंसने से सीवर लाइन फट गई, जिससे सडक़ किनारे लगभग पांच फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम को कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। शर्मा ने कहा, ‘चेतकपुरी के बाद आज शिंदे की छावनी में सडक़ धंस गई। निगम सो रहा है। पांच फीट गहरा गड्ढा मौत का कुआं बन सकता है। हजारों वाहन यहां से निकलते हैं। अगर कोई हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा? निगम तुरंत सडक़ ठीक करे, वरना आंदोलन करेंगे।‘
वहीं, निगमायुक्त संघप्रिय ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि शहर की लगभग 70 सडक़ें खराब हैं और इनकी मरम्मत के लिए शासन से फंड मांगा गया है। निगमायुक्त ने कहा, ‘गड्ढों की मरम्मत का काम लगातार चल रहा है। जहां शिकायत मिलती है, तत्काल उस पर काम किया जा रहा है। शिंदे की छावनी में सडक़ धंसने की सूचना मिली है। टीम भेजकर आज ही काम शुरू करा दिया गया है।‘
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









