नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, बकाया भुगतान नहीं मिलने पर कर्मचारी ने दी आत्मदाह की धमकी
Jun 02 2026
ग्वालियर। नगर निगम की जनसुनवाई में उस समय हंगामा हो गया, जब एक बर्खास्त आउटसोर्स कर्मचारी ने बकाया भुगतान न मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी। इस दौरान कर्मचारी और निगमायुक्त के बीच तीखी बहस भी हुई। निगम स्टाफ ने कर्मचारी को बाहर कर दिया और उसका आवेदन भी नहीं लिया।
जानकारी के अनुसार, विजय कुमार नामक यह कर्मचारी अपना आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था। विजय का आरोप है कि निगम द्वारा ली गई सेवाओं का भुगतान उसे पूरी तरह से नहीं किया गया है। वह इस संबंध में पहले भी कई बार आवेदन दे चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनसुनवाई के दौरान विजय का आवेदन भी स्वीकार नहीं किया गया। विजय ने चेतावनी दी है कि यदि उसका भुगतान नहीं किया गया तो वह आत्मदाह कर लेगा।
इस पर निगमायुक्त संघप्रिय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ‘तुम निगम के सीधे कर्मचारी नहीं हो। जिस एजेंसी के माध्यम से तुम लगे थे, उनसे बात करो। तुम्हारा जितना भुगतान निगम को करना था, वह किया जा चुका है। ‘निगमायुक्त ने आगे कहा, ‘अधीनस्थों पर दबाव मत बनाओ। तुम जिस तरह धमकियां देते रहते हो, तुम्हारा सालों पुराना प्रकरण था, जिसे निपटा दिया गया है। तुम्हें पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। तुम्हारे द्वारा भेजे गए सभी दस्तावेजों की भी जांच कराई जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









