एसबीआई बैंक के बाहर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव
Jun 02 2026
ग्वालियर। लक्ष्मीगंज में एसबीआई बैंक के बाहर 50 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग मृत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग लंबे समय से बीमार था और आसपास भीख मांगकर जीवन यापन करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक के बाहर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे उस समय हडक़ंप मच गया, जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा के बाहर एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग लंबे समय से बैंक और उसके आसपास के इलाके में रहकर भीख मांगकर अपना गुजर-बसर करता था। मंगलवार दोपहर बैंक के चौकीदार की नजर जब बुजुर्ग पर पड़ी तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। काफी देर तक कोई हरकत नहीं होने पर चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बुजुर्ग की जांच कराई, जहां उसे मृत पाया गया। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। वह अक्सर बैंक के आसपास दिखाई देता था और उसकी तबीयत खराब रहने की बात भी सामने आ रही थी। लोगों का अनुमान है कि बीमारी के कारण उसकी मौत हुई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बुजुर्ग कहां का रहने वाला था तथा उसके परिजनों का कोई सुराग मिल सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। वहीं अज्ञात शव मिलने की घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









