समर कैंप: खेल योग नृत्य क्राफ्ट और कला का संगम
Jun 02 2026
ग्वालियर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पागनवीसी में प्राचार्य संजय कुमार निगम के निर्देशन एवं समर कैंप प्रभारी योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का शारीरिक मानसिक एवं रचनात्मक विकास करना एवं उन्हें भारतीय कला संस्कृति से जोडऩा है। केंद्र के पांच प्रमुख वर्गों में बांटा गया प्रत्येक वर्ग का संचालन विषय विशेषज्ञ द्वारा किया जा रहा है खेल एवं शारीरिक गतिविधि, योग एवं ध्यान, नृत्य कला, क्राफ्ट एवं सृजनात्मक कला, मिट्टी कला बर्तन निर्माण उक्त सभी गतिविधि के संचालन में मुख्य रूप से मधु कौशल, सरोज शर्मा, उमेश शर्मा, गिर्राज सिंह तोमर एवं सभी स्टाफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है। समर कैंप के दौरान बच्चे गर्मी की छुट्टियों में टीवी एवं वीडियो गेम से दूर होकर स्कूल में संचालित समर केंद्र का आनंद ले रहे हैं। खेल-खेल में छात्र एवं छात्राएं नई-नई गतिविधियों में भाग लेकर अपने ज्ञान को बढ़ा रहे हैं। समर कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्रों की अंतर्निहित शक्तियों एवं प्रतिभाओं को निखार कर उन्नतशील बनाना एवं छात्र के शारीरिक मानसिक और बौद्धिक क्षमता का विकास करना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









