बड़ी गंगा शाला में विश्व ब्राह्मण दिवस मना, विप्र कुल गौरव सम्मान से विभूतियां सम्मानित
Jun 02 2026
ग्वालियर। विश्व ब्राह्मण दिवस एवं आचार्य चाणक्य जन्मोत्सव के अवसर पर सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महंत रामसेवक दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। आचार्य हरीश चंद्र भार्गव ने कार्यक्रम संयोजक राजकुमार पांडे एवं स्वागताध्यक्ष कपिल भार्गव के साथ पूजन कराया। अध्यक्षता परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव ने की। इस अवसर पर महंत रामसेवक दास महाराज ने कहा कि आचार्य चाणक्य का जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर समाज में एकता और समरसता को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा अध्यक्ष कपिल भार्गव ने कहा कि विश्व ब्राह्मण दिवस केवल एक समाज का उत्सव नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की परंपरा का सम्मान है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मधु भार्गव ने कहा कि आचार्य चाणक्य के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। राजकुमार पांडे ने समाज में समरसता, शिक्षा और संस्कारों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व है।
समारोह में राजकुमार पांडे एवं कपिल भार्गव द्वारा पं. चंद्रशेखर शास्त्री, पं. विपिन शास्त्री, पं. उमाशंकर शास्त्री, डॉ. समीर भार्गव, पं. ब्रह्मदत्त पांडे, पं. दीपक शर्मा, पं. हरीश शास्त्री को विप्र कुल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन इंजी. विजय शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में श्रीराम शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, ममता कटारे, कांता शर्मा, हेमंत शर्मा किटोरा, डॉ. पुष्पांजलि पाठक, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, देवेंद्र पाठक, रश्मि शर्मा, माया भारद्वाज, लालता प्रसाद मिश्रा, शशिकांत दीक्षित, नंदनी पांडे, देवेंद्र दुबे, श्रद्धा मिश्रा, भुवन शर्मा, राकेश शर्मा, बृजेश पाठक, मोहित भार्गव, नरेंद्र शर्मा बॉबी, सुनील गौतम, अमन मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, उत्कर्ष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









