वरिष्ठ पत्रकार विनोद गुप्ता सहित अन्य साथियों ने ली प्रेस मीडिया पत्रकार का कल्याण संघ की सदस्यता

Jun 02 2026

ग्वालियर। ग्वालियर में प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की बैठक संघ के ग्वालियर कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न मीडिया से पधारे पत्रकार बंधुओ के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पत्रकारों की सुरक्षा कानून के संबंध में विचार विमर्श हुआ। हमारे बीच मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पवैया द्वारा प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी कपिल गोयल एवं वरिष्ठ पत्रकार विनोद गुप्ता का सभी पत्रकार बंधुओ ने पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए कानून सुरक्षा अति आवश्यक है साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पवैया ने कहा कि प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ आगामी दिनों ग्वालियर में 5000 से अधिक पत्रकार बंधुओ का महाकुंभ पत्रकारों की सुरक्षा कानून के लिए करने जा रहा है। सभी उपस्थित पत्रकार बंधुओ ने इसका स्वागत किया और सभी ने कहा कि हम आपके साथ हैं। ग्वालियर के लगभग 20 पत्रकार बंधुओ ने प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने एक जुट होकर कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं होता हो, जो संगठन पत्रकारों के हित की बात करेगा हम उस संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे। सभी पत्रकार बंधुओ ने कहा कि चाहे प्रशासन हो या अन्य कोई कुछ भी कहे, हम पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। आज पत्रकारों पर कोई किसी भी रूप में हमला करता है उनकी सुरक्षा के लिए प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ हमेशा उनके साथ खड़ा है। राष्ट्रीय कोषाध्यक अशोक सोनी ने उपस्थित सभी पत्रकार भाइयों का आभार व्यक्त किया।
प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ पत्रकारों के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयोजक श्याम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिकरवार संभागीय अध्यक्ष अशोक गर्ग ग्वालियर संभागीय उपाध्यक्ष नीरज हाडा गवालियर  जिला अध्यक्ष दिव्यानंद अर्गल  ग्वालियर टीम के सक्रिय सदस्य जिला महामंत्री सुमित साहू उपस्थित रहे।
मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की सदस्यता लेने वालों में, सागर शर्मा, संदीप ओझा, विजय खंडेलवाल, अमित चौहान, आशीष गुप्ता, हर्षित दुबे, विक्की खान, गिर्राज रजक, आलोक सक्सेना एवं अन्य सम्मानित पत्रकार बंधु शामिल हुए। शामिल किए गए सभी पत्रकारों का माला पहनकर मुंह मीठा करा कर संगठन में स्वागत किया गया संगठन के सभी नवनियुक्त सदस्यों से पूर्ण रूप से आशा की गई कि आपके कार्यों के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाई मिलेगी एवं संगठन ना आयाम स्थापित करेगा।