सिंहस्थ के लिए पुलिस का 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू

Jun 01 2026

ग्वालियर। सिंहस्थ-2028 के भव्य और सुरक्षित आयोजन को लेकर ग्वालियर पुलिस अभी से एक्शन मोड में आ गई है। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन और वीआईपीप व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो इसके लिए प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण छह दिवसीय है। जो एक जून से 6 जून तक पुलिस लाइन में चलेगा। इस अवसर पर एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी सुमन गुर्जर सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
पुलिस लाइन स्थित नवीन सामुदायिक भवन में सोमवार सुबह 11 आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए बताया कि महापर्व के दौरान अचानक उमडऩे वाले जनसैलाब को कैसे नियंत्रित किया जाए और भगदड़ जैसी स्थितियों से कैसे बचा जाए। इसके साथ ही संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, संदिग्धों पर नजर और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की रणनीति की जानकारी दी। वहीं वाहनों की संख्या बढऩे पर किस तरह श्रद्धालुओं के लिए सुगम ट्रैफिक प्लान तैयार करे। इसके साथ ही विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और मददगार रहे।