जंगल की जमीन से निकला 72 लाख रुपए का सोना-चांदी, कार भी मिली
Jun 01 2026
ग्वालियर। पुलिस हिरासत में बैठे चोरों से पूछताछ में नित नए खुलासे हो रहे है। एक टीम थाने में पूछताछ करने में तो दूसरी टीम जंगल में खुदाई में लगी हुई है। अभी तक पुलिस ने चोरों से पूछताछ के बाद करीब 13 किलो चांदी, 25 तोला सोना और एक आई-20 कार बरामद कर ली है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद कुछ अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है। इस गिरोह में पांच सदस्य हंै, जिनमें तीन को पुलिस ने पहले पकड़ा था और उनसे भी 12 लाख रुपए का माल बरामद किया था। जिसमें एक सराफा कारोबारी भी शामिल था। पुलिस अफसरों की मानें तो पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद काफी माल बरामद होने की संभावना है।
इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि अलीजाबाग में हुई भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल के समधी अजय मित्तल के घर चोरी की घटना को अंजाम फरहान खान और विवेक प्रजापति ने दिया था। पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 13 किलो चांदी, 25 तोला सोना व चोरी किए गए रुपयों से खरीदी आई-20 कार बरामद की है, जिनकी कीमत करीब 78 लाख रुपए के करीब है।
इस गिरोह के बारे में बताया गया है कि चोर काफी शातिर है। इस गिरोह के तीन सदस्य इंदरगंज थाना पुलिस ने पकड़े थे। जिसमें आकाश माहौर, एक नाबालिग सहित सराफा कारोबारी को पकड़ा था। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने करीब 12 लाख रुपए का माल बरामद किया था। इस तरह अभी तक इस गिरोह से पुलिस ने करीब 90 लाख रुपए का माल बरामद किया है।
पनिहार के जंगल में चल रही है खुदाई
चोरों ने बताया कि उन्होंने जेवर पनिहार के जंगल में छिपाए हैं तो पुलिस इन्हें लेकर वहां पहुंची और करीब 21 लाख रुपए कीमत की आठ किलो चांदी बरामद की। दोबारा पूछताछ पर चोरों ने दूसरी जगह बताई, वहां से खुदाई में 11 किलो चांदी के साथ ही पांच तोला सोने के जेवर मिले थे। इसके बाद एक अन्य स्थान पर खुदाई कराई तो वहां से बीस तोला सोने के जेवर मिले हंै।
पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए चोर काफी शातिर हंै और उनसे पूछताछ के बाद कुछ अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है और चोरी के अन्य माल की रिकवरी हो सकती है। साथ ही आशंका है कि जिस स्थान से इन्होंने माल बरामद कराया है, वहां पर और स्थानों पर जेवर छिपाए हो सकते हैं।
इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि दो चोरों से करीब 13 किलो चांदी व पच्चीस तोला वजनी सोने के आभूषण व एक कार बरामद की है। पूछताछ के बाद उनसे और चोरी का माल बरामद हो सकता है, फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









