निगमायुक्त ने हनुमान बांध से छप्परवाला पुल तक स्वर्णरेखा नदी में सीवर लाइन का किया निरीक्षण
Jun 01 2026
ग्वालियर। स्वर्णरेखा नदी में बनाई जा रही एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान निकली मिट्टी को हटाने का कार्य प्रारंभ हो गया है, जिससे मिट्टी के अंदर दबी मेन सीवर लाइन दिखने लगी है। निर्माण कार्य के दौरान स्वर्णरेखा में डली सीवर लाइन कई जगह से टूट चुकी है, साथ ही उनके चैंबर भी टूट चुके हैं, जिसके कारण सीवर लाइन में मिट्टी जमा हो रही थी। सीवर लाइन की वस्तुस्थिति जानने के लिए निगमायुक्त संघ प्रिय ने हनुमान बांध से छप्परवाला पुल तक स्वर्णरेखा नदी के किनारे-किनारे निरीक्षण किया। स्वर्णरेखा नदी में डाली जा रही एलिवेटेड रोड के कारण जगह-जगह सीवर लाइन टूट चुकी है, साथ ही तकरीबन 80 प्रतिशत चैंबर टूटे हुए हैं। टूटे हुई सीवर लाइन एवं चेंबरों पर एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान निर्माण मिट्टी डाल दी गई थी, जिसके कारण सीवर लाइन बार-बार जाम हो रही थी।
स्वर्णरखा नदी में डाली गई मेन सीवर लाइन में दक्षिण विधानसभा, ग्वालियर पूर्व विधानसभा का आधा भाग, एवं ग्वालियर विधानसभा की सीवर लाइन मिलती है। इसके चलते इन तीनों विधानसभाओं की सीवर को जलालपुर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने का कार्य यहीं मेन सीवर लाइन करती है। ऐसे में इस लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण तीनों विधानसभाओं में सीवर जाम होने की समस्या बन सकती है।
विगत माह ग्वालियर निरीक्षण पर आए एसीएस संजय दुबे ने पीडब्लयूडी विभाग और नगर निगम को हिदायत दी थी कि बारिश में जलभराव नहीं होना चाहिए। इसके चलते पीडब्ल्यूडी विभाग ने मिट्टी हटाने का कार्य प्रारंभ किया है, साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग टूटे हुए चैंबरों एवं सीवर लाइन बदलने का कार्य कर रहा है। सीवर लाइन के चैंबर बदलने एवं टूटी सीवर लाइन को ठीक करने के कार्य का ननि आयुक्त संघ प्रिय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिट्टी हटाने की स्पीड को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही टूटे चैंबरों को जल्द से जल्द बदलने एवं डैमेज लाइन को ठीक करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने सोमवार सुबह 7 बजे से निरीक्षण प्रारंभ किया। हनुमान बांध से प्रारंभ हुआ निरीक्षण तारागंज पुल, जीवाजीगंज पुल होते. हुए छप्परवाला पुल पर खत्म हुआ। निगमायुक्त ने स्वर्णरखा नदी के किनारे-किनारे चलते हुए प्रत्येक पाइंट का बारीकी से निरीक्षण किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









