ऊर्जा मंत्री ने 4.14 करोड़ के विकास-कार्यों का भूमिपूजन कर लोगों से किया संवाद

Jun 01 2026

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 4.14 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक-1 में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।
बिरला नगर स्थित 50 क्वार्टर, जेसी मिल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री तोमर ने जेसी मिल गेट से चार शहर का नाका तक 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नई सीवर लाइन परियोजना का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके बाद वार्ड क्रमांक-8 के रामेश्वरी नगर में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सडक़ का भूमिपूजन किया गया।
इसके बाद मंत्री तोमर ने लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में डोंगरपुर उपाध्याय सदन से हनुमान मंदिर तक विभिन्न गलियों में 24 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सडक़ और नाली निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। इसके बाद बहोड़ापुर क्षेत्र के संत कृपाल सिंह आश्रम तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 1.60 करोड़ रुपए की लागत से संत कृपाल सिंह आश्रम से बहोड़ापुर तक रोड डिवाइडर के दोनों ओर नई सीवर लाइन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।