विश्व पर्यावरण दिवस पर 3 दिवसीय आयोजन 3 जून से

Jun 01 2026

ग्वालियर। एसोशिएशन् ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  3 जून बुधवार समय सुबह 9 बजे से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तीन वर्गों में चित्रांकन प्रतियोगिता।  4 जून गुरुवार समय सुबह 9 बजे पर्यावरण संरक्षण थीम पर दो वर्गों में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। दोनों आयोजन दीनदयाल सिटीमाल में सिटी फूड कोर्ट पर आयोजित किये जायेंगे। 5 जून को सुबह 8 से पौधे वितरण का आयोजन बाल भवन में किया जायेगा इस मौके पर 101 पौधे वितरण किये जायेंगे। 
संस्था के सभी पदाधिकारीयों ने बच्चों के अभिभावक से निवेदन है कि अपने बच्चों को दोनों प्रतियोगिता मै भागीदार बनाये बच्चों के रिजिस्ट्रेशन ऑन स्पॉट लिए जायेंगे दोनों प्रतियोगिता बच्चों के लिए निशुल्क होगी और भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।