ग्वालियर से इंदौर जा रही बस में हाईवे पर लगी आग, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
Jun 01 2026
ग्वालियर। शहा से इंदौर जा रही एक स्लीपर वीडियोकोच बस में विगत रात आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर पनिहार रेलवे स्टेशन के पास अचानक भीषण आग लग गई। चलती बस से आग की ऊंची लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि बस स्टाफ की सतर्कता और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना विगत रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बस रात 10 बजे ग्वालियर से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
पनिहार थाना पुलिस के अनुसार, स्लीपर वीडियोकोच बस क्रमांक एमपी 09 एफए 9349 ग्वालियर से इंदौर जा रही थी। रात करीब 11 बजे बस जैसे ही पनिहार रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर पहुंची, तभी अचानक उसके इंजन और पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं। बस के भीतर धुआं भरते ही यात्रियों में हडक़ंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर और क्लीनर ने तुरंत बस को सडक़ किनारे रोका और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे मुख्य दरवाजे पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों के कांच तोडक़र बाहर छलांग लगा दी। राहगीरों और बस स्टाफ की मदद से कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
चलती बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पनिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात रोका गया। इसके बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।
फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि हादसे में यात्रियों के सामान को कितना नुकसान हुआ है और आग लगने का वास्तविक कारण क्या था, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









