तंबाकू का त्याग, स्वस्थ जीवन की शुरुआत:सपना गोयल

Jun 01 2026

बारां। फ्रेंड्स महिला क्लब की संस्थापिका और अध्यक्षा सपना गोयल ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूकता फैलाना और इसके उपयोग को कम करने के लिए प्रभावी नीतियों को प्रोत्साहित करना है। अध्यक्षा सपना गोयल ने तंबाकू के घातक परिणामों पर चिंता जताते हुए कहा ‘तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का एक प्रमुख कारण है। यह दिन लोगों को धूम्रपान और तंबाकू जैसी जानलेवा आदतों को छोडऩे के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आगे कहा ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आइए हम सब मिलकर एक स्वस्थ और तंबाकू-मुक्त जीवन जीने का संकल्प लें। खुद को और अपने परिवार को तंबाकू के घातक असर से बचाएं।
तंबाकू छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें। तंबाकू का त्याग, स्वस्थ जीवन की शुरुआत। स्वास्थ्य है सबसे बड़ा धन, तंबाकू से दूर रखें अपना मन। फ्रेंड्स महिला क्लब की अपील: तंबाकू को आज ही कहें ‘अलविदा’ और अपने परिवार को दें एक स्वस्थ और खुशहाल भविष्य का उपहार। कार्यक्रम में सपना गोयल, रुचि जैन, अंजना अरोड़ा, आशा बाटला आदि महिलाएं उपस्थित रही।