प्री-मानसून गतिविधि से बदला मौसम
Jun 01 2026
ग्वालियर। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते ग्वालियर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। विगत देर रात हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया। सोमवार सुबह शहर में ठंडी हवाएं चलीं और सुबह 8 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में आई ठंडक से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं तथा गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव और स्थानीय स्तर पर बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









