मैंगो मेनिया-आम खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन
May 31 2026
ग्वालियर। सामाजिक संस्था गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं के लिए ‘मैंगो मेनिया-आम खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन विवेकानंद नीडम में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर प्रतियोगिता का आनंद उठाया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को मनोरंजन के साथ आपसी सहभागिता एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩा रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में आम खाने की रोचक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह एवं रोमांच का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को संस्था द्वारा सर्टिफिकेट एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के इस अनूठे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, उत्साह एवं सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित निर्णायक के रूप में उपस्थित युवा उद्यमी सलोनी खंडेलवाल ने गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के इस अनूठे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, उत्साह एवं सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम संयोजन राज प्रजापति, हरीश जगवानी ने किया। इस अवसर पर संस्था आकाश बरूआ, आकाश त्रिपाठी, हेमंत टुंडेलकर, लावण्या शर्मा, पियूष नरवरिया, अरमान खान, रागिनी कुशवाह, अंशिका शर्मा, जतिन सोनी, विवेक भदौरिया, हर्षिता यादव आदि सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









