पंजाब नगर निगम चुनाव में आप की ऐतिहासिक एवं शानदार जीत पर ग्वालियर में विजय उत्सव मनाया
May 31 2026
ग्वालियर। पंजाब नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक एवं शानदार जीत की खुशी में आम आदमी पार्टी ग्वालियर द्वारा फूलबाग चौराहा पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की तथा आम जनता के बीच भी मिठाई वितरित की।
संजय सिंह देहलवार ने बताया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने पंजाब की जनता का आभार व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं विकास कार्यों पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पंजाब में मिली यह ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास, ईमानदार राजनीति और विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण के मुद्दों पर काम कर रही है तथा जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय उत्सव मनाया और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह, अमित शर्मा, मनोहर लाल साहू, ममता राठौर, मोहन पाल, मनोज सिंह कुशवाहा, विनोद वर्मा, यशवंत पटवारी, रंजन बाजोरिया, वीरेंद्र सिसोदिया, अमिताभ पांडे, अर्जुन शर्मा, ओपी उपमन्यु, श्याम सिंह गौर, राहुल यादव, हामिद खान, नईम खान, गौरव सक्सेना, हरि बघेल ,ओपी बघेल, श्याम सिंह गौर, रूपचंद जैन, सरिता सुमन, मीना चौहान प्रशांत माथुर,नवल सिंह कुशवाह, भगवान सिंह कुशवाह, नरेश वर्मा, भूपेंद्र सिंह आहूजा एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









