वृंदावन में 15 को विष्णु सहस्रनाम पाठ ग्वालियर में पर्याप्त जल वर्षा के लिए 31 ब्राह्मण करेंगे
May 31 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान कार्यालय में संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में हनुमान चालीसा पाठ के साथ सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज ने किया। महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में सकल ब्राह्मण महासमिति मथुरा वृंदावन श्रीकृष्ण जन्मभूमि दर्शन यात्रा 15 जून को लेकर जाएंगी। सभी धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के पश्चात निधिवन में 31 ब्राह्मण यजमानों द्वारा भगवान विष्णु के 1001 नाम लेकर तुलसी के पत्तों को अर्पित कर विष्णु सहस्त्रनाम पाठ ग्वालियर को सूखें से बचाने, पर्याप्त जल वर्षा के लिए सभी की सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर होगा। तथा पक्षियों को पीने का पानी के लिए सकोरे एवं दाना पानी ब्राह्मण गौरव दिवस एवं आचार्य चाणक्य जन्मोत्सव पर ब्राह्मण की छत पर रखने का 1 जून चाणक्य दिवस पर शुभारंभ करेंगे।
वृंदावन निधि वन में भगवान विष्णु सहस्रनाम पाठ के यजमानों में डॉक्टर जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, गिरिराज गुरुजी, डॉ. मुन्नालाल शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, कृष्णबिहारी दुबे, ब्रह्मदत्त पाण्डेय, शैलेंद्र तिवारी, योगेश मिश्रा, राजेश तिवारी, गेंदालाल पाठक, योगेंद्र दीक्षित, अंश शर्मा, बीना भारद्वाज, रचना गौड़, माया भारद्वाज, संगीता शर्मा, सुधा दीक्षित, उर्मिला शर्मा, रेणु शर्मा, अनिता दीक्षित, रेखा चतुर्वेदी, वंदना चतुर्वेदी, रेखा शर्मा, अंजू दीक्षित, शशि शर्मा, प्रीति शर्मा, अल्का मिश्रा, संध्या तिवारी, तरुण लता पाठक, स्वाति शर्मा, माया दीक्षित मुख्य हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









