लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी की नई कार्यकारिणी गठित

May 30 2026

ग्वालियर। अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ सूचित किया जाता है कि लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी की वार्षिक असाधारण सभा होटल लैंडमार्क में संपन्न हुई। सभा में वर्ष 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसका संचालन चुनाव अधिकारी ला. संदीप टावरी द्वारा निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया।  
 नवीन निर्वाचित कार्यकारिणी 2026-27 में अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी,  सचिव अंकित शास्त्री, कोषाध्यक्ष अजय रणदीवे चुने गए। लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी के सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।  
इस अवसर पर जेडसी एल डी बलोठी, सीए संदीप टावरी, रविन्द्र दलवी, हेमंत अग्रवाल, विनोद गोयल, संजय $कदम, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।