बजरंग भक्त मंडल ने अस्पताल में कराया भोजन, 200 किलो दूध-शरबत भी बांटा
May 30 2026
ग्वालियर। नर सेवा को ही नारायण सेवा मानने वाले अग्रणी सामाजिक संगठन 'बजरंग भक्त मंडलÓ द्वारा जनहित और जीवसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडल ने सामूहिक सहभागिता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। मंडल द्वारा अपने परम सहयोगियों, दानदाताओं और सक्रिय सदस्यों के विशेष सहयोग से स्थानीय 1000 बिस्तर अस्पताल परिसर में एक विशाल नि:शुल्क भोजन एवं दूध-शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा हर महीने नियमित रूप से 'नर सेवा नारायण सेवाÓ अभियान चलाया जाता है। इस बार अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन और आध्यात्मिक महीने के उपलक्ष्य में अस्पताल में आने वाले असहाय मरीजों, उनके परिजनों और अन्य जरूरतमंदों की मदद का विशेष संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में आए लगभग 400 लोगों को पूरी श्रद्धा और स्वच्छता के साथ स्वादिष्ट दाल-चावल का भोजन कराया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत दिलाने के उद्देश्य से करीब 1000 राहगीरों व मरीजों के सहायकों को 200 किलो ठंडे व पौष्टिक दूध-शरबत का वितरण किया गया।
इस आयोजन के अवसर पर बजरंग भक्त मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों एवं दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि दानदाताओं के निस्वार्थ सहयोग और सेवाभावी योगदान के बिना इस प्रकार के बड़े सेवा प्रकल्पों को निरंतर चला पाना संभव नहीं है; आप सभी का यह सहयोग समाज के लिए अत्यंत अनुकरणीय और प्रेरणादायी है।
गौशाला में होगा 825 किलो हरे चारे का वितरण आज
मंडल के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य केवल मानव सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि मूक पशुओं की रक्षा और सेवा करना भी उनकी प्राथमिकता है। इसी निरंतर जारी गौसेवा और साप्ताहिक सेवा के क्रम में, कल मंडल के समस्त सदस्यों द्वारा जनकताल स्थित स्थानीय गौशाला में मौजूद गौवंश के लिए लगभग 825 किलो उत्तम गुणवत्ता वाले हरे चारे की व्यवस्था कर सेवा अर्पित की जावेगी।
इस कार्य को सुचारू रूप से सफल बनाने में बजरंग भक्त मंडल की पूरी टीम ने अपनी एकजुटता दिखाई और अग्रिम पंक्ति में रहकर श्रमदान किया। सेवा स्थल पर मुख्य रूप से मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, हरीश अग्रवाल, भानु राजपूत, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संतोष शिवहरे, संजय श्रीवास्तव, कमल सिंह गर्ग, प्रतीक बंसल, मधुर अग्रवाल, अंकित तिवारी, पवन गोयल एवं जितेंद्र चंदेल,दीपिका अग्रवाल,अशोक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी सहयोगियों ने पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाएं संभालते हुए अपनी अनुकरणीय
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









