अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ग्वालियर की वार्षिक बैठक सम्पन्न

May 30 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ग्वालियर की कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक शीतला सहाय केंसर हॉस्पिटल में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि डॉ बीआर श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, तथा बैठक की अध्यक्षता हेमन्त खरे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की। बैठक में जिला ईकाई अध्यक्ष विद्या सागर कुलश्रेष्ठ, कार्यक्रम संयोजक संजय वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, सिद्दार्थ खरे, ललित खरे, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, इंजी. अनिल श्रीवास्तव, राजेश खरे, एड. अनिल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, रविन्द्र कुलश्रेष्ठ, धर्मेन्द्र सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, मुकेश कुलश्रेष्ठ, उमाशंकर कुलश्रेष्ठ, शशांक खरे, राजेश कुलश्रेष्ठ, नारायण स्वरूप कुलश्रेष्ठ, गौरव खरे, संजीव कुलश्रेष्ठ, धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ, अनिल कुलश्रेष्ठ, अक्षय कुलश्रेष्ठ, दिलीप श्रीवास्तव तथा कार्यकारणी अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
मुख्य अतिथि बैठक के अध्यक्ष, एवम कार्यकारणी के सदस्यों के स्वागत उपरान्त कोषाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव द्वारा वार्षिक आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत खरे ने समाज को संगठित करने एवं उत्थान हेतु मार्गदर्शन दिया तथा भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला जिससे जिला इकाई का विस्तार हो एवं सदस्य की संख्या में वृद्धि की जा सके। मुख्य अतिथि डॉ बीआर श्रीवास्तव द्वारा कार्यकारणी के सदस्यों को उनके द्वारा किये उत्कृष्ट कार्य एवम योगदान के लिये प्रसस्ति पत्र प्रदान किये गए। स्वल्पाहार एवं जिला इकाई अध्यक्ष श्री विद्या सागर जी के धन्यबाद प्रस्ताव के साथ बैठक सम्पन्न हो गई।