बाल संस्कार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 1 जून से
May 30 2026
ग्वालियर। अखिल विश्व गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के तत्वावधान एवं ऋतंभरा महिला मंडल आनंद नगर में बाल संस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 जून से 8 जून तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। शिविर का आयोजन 774, सी ब्लॉक, गायत्री चौक, आनंद नगर में होगा। शिविर का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है। वर्तमान समय में भौतिक विकास की दौड़ के बीच प्रेम, दया, मैत्री, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता जैसे मानवीय मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
7 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित इस शिविर में प्रेरणाप्रद कहानियां, महापुरुषों के जीवन प्रसंग, गीत, ध्यान, योगाभ्यास, प्राणायाम, मंत्रलेखन, मंत्रोच्चारण, प्रश्नोत्तरी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाएगा। साथ ही चित्रकला, क्राफ्ट, खेलकूद एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण की गतिविधियां भी आयोजित होंगी। शिविर के दौरान बच्चों को स्वास्थ्य, समय प्रबंधन, भारतीय संस्कृति, मित्रता, मीडिया के प्रभाव, आदर्श व्यक्तित्व निर्माण तथा जीवन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपने बच्चों एवं परिचितों के बालक-बालिकाओं को शिविर में सम्मिलित कराने का आग्रह किया है, जिससे वे संस्कारवान, आत्मविश्वासी एवं राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले नागरिक बन सकें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









