बारिश के बाद खिली धूप ने बढ़ाई उमस

May 30 2026

ग्वालियर। विगत रात को हुई बारिश ने नौतपा के ताप को ठंड कर दिया है, लेकिन शनिवार को खिली धूप ने उमस को बढ़ा दिया है।  जिसके कारण लोगों को उमस ने परेशान करा। शनिवार की सुबह से खिली धूप ने लोगों को उमस के कारण बेहाल कर रखा है। शनिवार की दोपहर 12 बजे दिन का तापमान 34 डिग्री है, लेकिन सीधी धूप के कारण यह 37 डिग्री महसूस हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार एवं सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके कारण फिर से तापमान में कमी आ सकती है