ग्वालियर में पारा 8 डिग्री गिरा, सुबह हुई बारिश
May 29 2026
ग्वालियर। मौसम में बड़ा बदलाव आया है। विगत देर रात आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दिलाई है।
गौरतलब है कि नौतपा के दौरान ग्वालियर में भीषण गर्मी पड़ रही थी। दिन में सडक़ें सुनसान और बाजार शांत नजर आ रहे थे। विगत देर रात अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, जिन्होंने जल्द ही आंधी का रूप ले लिया। आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई, जिससे हवा में नमी बढ़ी और ठंडक का अहसास हुआ। इसके बाद तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









