विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर संस्था ने बनाया 20 फीट का प्रतीकात्मक सेनेट्री पैड
May 29 2026
ग्वालियर। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर महादेव समर्पण सेवा संस्थान द्वारा दीनदयाल मॉल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 20 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा प्रतीकात्मक सेनेट्री पैड रहा, जिसे बड़ी संख्या में सेनेट्री पैड्स को जोडक़र तैयार किया गया। संस्था द्वारा बताया गया कि इस प्रतीकात्मक पैड में उपयोग किए गए सेनेट्री पैड्स को बाद में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और किशोरियों के बीच वितरित किया जाएगा। ताकि माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान माहवारी से जुड़ी सामाजिक रूढिय़ों और भ्रांतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से कई जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। लोगों से चर्चा कर यह पूछा गया कि समाज में माहवारी को लेकर कौन-कौन सी पुरानी धारणाएँ और वर्जनाएँ मौजूद हैं तथा इन्हें कैसे खत्म किया जा सकता है। उपस्थित लोगों ने खुलकर अपने विचार साझा किए और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही।
इसके साथ ही कार्यक्रम में सेनेट्री पैड के आकार का एक प्रतीकात्मक ‘पेड़’ भी बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान माहवारी से जुड़ी सामाजिक रूढिय़ों और भ्रांतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से कई जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। लोगों से चर्चा कर यह पूछा गया कि समाज में माहवारी को लेकर कौन-कौन सी पुरानी धारणाएँ और वर्जनाएँ मौजूद हैं तथा इन्हें कैसे खत्म किया जा सकता है। उपस्थित लोगों ने खुलकर अपने विचार साझा किए और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही। संस्था के सदस्यों ने कहा कि माहवारी कोई शर्म का विषय नहीं बल्कि प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर खुलकर बातचीत होना आवश्यक है। संस्थान इस तरह के कार्यक्रम को प्रतिवर्ष करती है।
महादेव समर्पण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम लोगों के बीच सकारात्मक संदेश देने और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए समाज में माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विजेता सिंह चौहान, डॉ श्रद्धा सिंह, गगन शर्मा, नेहा, शिवानी, जानवी, प्रियांशु, नैतिक शिवहरे, यश जैन, शान्तनु शर्मा, युवराज, मनोज राजपूत, रमन चौरसिया, अंकिता द्विवेदी और अमित द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









