आंधी-पानी से हुई नुकसान का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री तोमर
May 29 2026
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विगत रात आई आंधी और बारिश से उप नगर ग्वालियर में कई क्षेत्रों में वृक्ष गिरने से विद्युत लाइनों तथा खंभों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति निर्मित हुई, सूचना प्राप्त होते ही तत्काल ग्राउंड ज़ीरो पर पहुँचकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा राहत एवं पुर्नस्थापना कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने देर रात 1 बजें 4 फीडरो पर विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने माँ वैष्णोंपुरम, चंदनपुरा, श्याम बाबा का मंदिर, राठौर चौक, गदाईपुरा पहुंचकर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंधी-पानी के कारण जिन इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति बहाल करें। प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से संवाद करते हुए ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बिजली विभाग की टीमें पूरी तत्परता और तेजी से कार्य कर रही हैं। शीघ्र ही सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









