निशुल्क शीतल जल सेवा शुरू

May 29 2026

ग्वालियर। सूरजदेवी सीताराम शिक्षा एवं समाज सेवा संस्थान एवं दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पिछले 12 वर्षों से निरंतर निशुल्क शीतल जल सेवा का कार्य किया जा रहा है। भीषण गर्मी में राहगीरों, मरीजों, मजदूरों एवं आमजन को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराकर संस्था मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। संस्थाओं के सदस्यों ने बताया कि ‘जल ही जीवन है’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह सेवा निरंतर चलाई जा रही है। इस दौरान हजारों लोगों को प्रतिदिन निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराया जाता है।
संस्था के पदाधिकारियों ने समाजसेवियों एवं नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहयोग एवं श्रमदान करने की अपील भी की। संस्था का उद्देश्य केवल जल सेवा ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर संस्था की सचिव कु. दीक्षा दुबे ने कहा कि आने वाले समय में भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सेवा देने में सहयोग प्रदान करेंगे।