समस्याओं का निराकरण कराने में जुटे नपं उपाध्यक्ष

May 28 2026

भितरवार। नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल के अस्वस्थ होने पर नगर परिषद की बागडोर नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव संभाले हुए हैं। लोगों को निकाय से मिलने बाली मूलभूत सुविधाएं आसानी से  उपलब्ध हो इसके लिए श्री यादव हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहे नगर परिषद उपाध्यक्ष ने गुरुवार को नगर में खराब कुछ हेडपंप सही कराए। 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल फिसलकर गिरने से पैर फेक्चर हो गया था। उनके पैर का ऑपरेशन हुआ है। ऐसी स्थिति को देखते हुए निकाय की जिम्मेदारी नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव संभाले हुए हैं। वे हर रोज नगर लोगों की विभिन्न समस्याएं सुन रहे हैं। और उनके निराकरण का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने नगर की पेयजल व्यवस्था को लेकर निकाय के अधिकारियों के साथ वॉटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर जिम्मेदार कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। लगातार ऐसे कार्यों में जुटे नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री यादव को कुछ वार्ड वासियों ने हेडपंप खराब होने की सूचना दी। जिस पर गुरुवार को वे निकाय के कर्मचारियों को लेकर पहुंचे। और खड़े होकर खराब हेडपंप को सही कराया। इससे लोगों भीषण गर्मी में कुछ राहत मिली। अध्यक्ष के अस्वस्थ होने से पूर्व भी उपाध्यक्ष लोगों की समस्याओं का निराकरण करते देखे गए हैं।