बच्चों को होने वाले कैंसर से बचाव के लिए कार्यशाला 30 मई को
May 28 2026
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा बच्चों में होने वाले कैंसर से बचाव के लिए एक दिवसीय सीएमई कार्यशाला शीतला सहाय सभागार में 30 मई को आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी कैंसर चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव डॉ बीके शर्मा डॉ. अनिल शर्मा एवं प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गौड ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में 15 से अधिक फैकल्टी आएंगे और बच्चों में होने वाले महत्वपूर्ण कैंसर एवं ब्लड कैंसर पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके अतिरिक्त इस कांफ्रेंस में 100 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं तथा अकादमिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए पेपर एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन भी आयोजित किया किए गए हैं। जिसमें 8 ओरल पेपर एवं 15 पोस्टर प्रेजेंटेशन कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य बाल्यावस्था में होने वाले कैंसर का समय रहते निदान सुनिश्चित करना सही समय पर उपचार उपलब्ध कराकर रोगियों को रोग मुक्त करना तथा प्रतिभागियों के ज्ञान में वृद्धि करना है। इस कांफ्रेंस के मुख्य विषय जैसे बच्चों में होने वाले सामान्य कैंसर रेटिनोब्लास्टोमा रक्त कैंसर मस्तिष्क के ट्यूमर बोन टयूमर आदि पर विशेष रूप से केंद्रित किया गया है इस कांफ्रेंस में कैंसर के निदान से लेकर पूर्ण उपचार तक की संपूर्ण प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









