ईद पर ग्वालियर में मुस्लिम समाज की मांग गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें सरकार

May 28 2026

ग्वालियर। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके आपागंज की एक मीनार मस्जिद में गुरुवार को ईद की नमाज अदा करने के बाद गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग लिखी तख्तीया हाथ मे लेकर मुसलमानो ने सरकार से मांग की। इन लोगों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता असलम शेर खान ने बताया कि गाय को लेकर हमेशा मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया जाता है। गाय राजनीति का नहीं आस्था और सम्मान का विषय है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का कथन दर्ज है कि गाय का दूध शिफा है गाय का घी दवा है गाय का गोश्त बीमारी है।
असलम शेर खान ने कहा सिर्फ चुनाव और राजनीतिक लाभ के लिए गाय के मुद्दे को उठाना उचित नहीं है। गाय भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके संरक्षण को राजनीति से ऊपर उठकर देखा जाना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद धर्मेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।