नाला सफाई अभियान का अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने किया निरीक्षण
May 28 2026
ग्वालियर। नगर निगम द्वारा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने विभिन्न वार्डों में चल रहे नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी सहित अन्य अमला उपस्थित रहा।
अपर आयुक्त श्री राव द्वारा वार्ड क्रमांक 54 एसएफ रोड पर जेसीबी मशीन द्वारा किए जा रहे नाला सफाई कार्य का अवलोकन किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 55 स्थित वकील कॉलोनी एवं अवाड़पुरा क्षेत्र में मैन्युअल नाला गैंग द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 52 तेरह बटालियन क्षेत्र में पोकलेन मशीन के माध्यम से संचालित नाला सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 37 में लक्ष्मीगंज श्मशान के मोड़ से लेकर आराधना गार्डन तक मैन्युअल नाला गैंग द्वारा सफाई कार्य निरंतर जारी है। निरीक्षण के दौरान दक्षिण नाला गैंग प्रभारी धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया भी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









